प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: 3 लाख हितग्राहियों को 30 मार्च को कराया जाएगा सामूहिक गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: 3 लाख हितग्राहियों को 30 मार्च को कराया जाएगा सामूहिक गृह प्रवेश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 मार्च 2025 – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत दिसंबर 2023 से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 लाख से अधिक पक्के आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। 30 मार्च को चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) के अवसर पर संपूर्ण राज्य में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देश के अनुसार बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रवास प्रस्तावित है, जहां से वे प्रतीकात्मक रूप से 3 लाख हितग्राहियों के सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस दौरान सभी नवनिर्मित घरों में रंगोली सज्जा, दीप प्रज्वलन कर पारंपरिक रीति से गृह प्रवेश कराया जाएगा। हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ या स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की निगरानी हेतु जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम के आयोजन हेतु एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्थानीय सामाजिक संगठनों, स्व-सहायता समूहों एवं युवाओं को आयोजन में स्वैच्छिक रूप से जोड़कर सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ ने सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित रूप से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।