पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भाजपा सरकार को दिखाया आईना, दलाल संस्कृति हावी

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भाजपा सरकार को दिखाया आईना, दलाल संस्कृति हावी

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

भाजपा में काम करने वाला कोई और, मलाई खाने वाला कोई और

रायपुर, 28 मार्च 2025। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर साय सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने आईना दिखाया है। भाजपा सरकार में दलाल संस्कृति हावी है।

ननकीराम कंवर के पत्र से भाजपा संगठन और सरकार के बीच चल रही तनातनी उजागर हो गई है। पार्टी में भारी गुटबाजी और अंतर्कलह चल रही है। भाजपा में काम करने वाला कोई और है, जबकि मलाई खाने वाला कोई और। जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। आरएसएस और सरकार के मंत्रियों की चाटुकारिता करने वालों को पद देने की तैयारी चल रही है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

भाजपा सरकार को 15 महीने पूरे होने को हैं, लेकिन अब तक साय कैबिनेट पूरी तरह नहीं बनी है। अभी भी दो मंत्री पद खाली हैं। निगम-मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पाई है, जिसका मुख्य कारण भाजपा की आंतरिक कलह बताई जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ननकीराम कंवर ने साय सरकार के सुशासन की पोल खोल दी है। बड़े-बड़े विज्ञापनों में सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा अपने संगठन में भी सुशासन लागू नहीं कर पाई है। वहां भी मनमानी चल रही है। एमआईसी सदस्यों की नियुक्ति के दौरान भी भाजपा के एक नेता ने आरोप लगाया था कि सदस्य बनने के लिए 25 से 50 लाख रुपये तक मांगे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ननकीराम कंवर के पत्र ने भाजपा के उन दावों की पोल खोल दी है, जिनमें कहा जाता है कि पार्टी कैडर बेस्ड और अनुशासित है। सच्चाई यह है कि भाजपा अब “सूटकेस वालों की पार्टी” बन चुकी है। जो अधिक मोटी रकम देगा, उसे पद मिल जाएगा, जबकि आम कार्यकर्ताओं को अनुशासन का डर दिखाकर दबाया जाता है।