“भाजपा बताए, ‘सौगाते मोदी’ तुष्टीकरण नहीं तो क्या?” – कांग्रेस

“भाजपा बताए, ‘सौगाते मोदी’ तुष्टीकरण नहीं तो क्या?” – कांग्रेस

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मुस्लिमों को भाजपा से खैरात नहीं, समानता का अधिकार चाहिए – कांग्रेस

रायपुर, 28 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुस्लिमों को ‘सौगाते मोदी’ योजना के तहत खजूर, सेवई आदि सामग्री वितरण पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यही कार्य कांग्रेस करे तो भाजपा उसे तुष्टीकरण कहती है, लेकिन अब वही पार्टी इसे सामाजिक समरसता का प्रयास बता रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के मुस्लिमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘खैरात’ नहीं चाहिए, बल्कि समानता और बराबरी का अधिकार चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ दुर्भावना रखती है और अब रमज़ान व ईद के मौके पर दिखावटी सौहार्द का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि सच में सौगात देना चाहती है तो उसे अपने विभाजनकारी और विद्वेष फैलाने वाले चरित्र का परित्याग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मुस्लिम प्रेम बिहार चुनाव को देखते हुए अचानक जागा है। चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए ‘सौगाते मोदी’ योजना चलाई जा रही है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा इस वितरण के साथ-साथ मुस्लिमों के प्रति अपनी नीतियों और रवैये में भी बदलाव लाएगी?