“मनरेगा कर्मियों से नियमितीकरण का वादा पूरा करे भाजपा सरकार”

“मनरेगा कर्मियों से नियमितीकरण का वादा पूरा करे भाजपा सरकार”

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

रायपुर, 28 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के मनरेगा कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था। इसे “मोदी की गारंटी” बताकर घोषणा की गई थी कि सरकार बनने के तत्काल बाद सभी मनरेगा कर्मियों को नियमित किया जाएगा। लेकिन सरकार बने 15 महीने बीत चुके हैं, फिर भी यह वादा पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में मनरेगा कर्मियों को नौकरी से निकाला जा रहा है और बीते 5 महीने से वेतन भी नहीं दिया गया है। इस स्थिति में वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद मनरेगा कर्मियों की अनदेखी कर रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा चुनावों के समय बड़े वादे कर जनता का वोट हासिल करती है, लेकिन बाद में उन्हीं लोगों को नजरअंदाज कर देती है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे साफ है कि यह सरकार रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने की नीति पर काम कर रही है।

कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि भाजपा सरकार तत्काल मनरेगा कर्मियों को नियमित करे और उनके भविष्य व सामाजिक सुरक्षा की चिंता से उन्हें मुक्त करे।