Advertisement

“नड्‍डा को ननकी राम कंवर का सुझाव – निगम-मंडल में नए कार्यकर्ताओं को मिले मौका”

“नड्‍डा को ननकी राम कंवर का सुझाव – निगम-मंडल में नए कार्यकर्ताओं को मिले मौका”

पूर्व गृह, जेल एवं सहकारिता मंत्री ननकी राम कंवर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‍डा को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि 2003 से 2018 तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुछ निगम-मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के कार्यों से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था, जिसका प्रभाव 2018 के चुनावों में भी पड़ा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

कंवर ने पत्र में उल्लेख किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने और प्रताड़ित करने में संलिप्त थे। अब पार्टी के कुछ लोग ऐसे अधिकारियों को मनचाही जगह पर पदस्थ कराने की कोशिश कर रहे हैं, जो अनुचित है।

उन्होंने आग्रह किया कि पार्टी के प्रति निष्ठावान और लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर अवसर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि 2003 से 2018 के बीच निगम-मंडल में नियुक्त कुछ पदाधिकारियों के गलत कार्यों की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए पुराने चेहरों की जगह नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाना चाहिए।

कंवर ने नड्‍डा से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05