प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का बिलासपुर में करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का बिलासपुर में करेंगे शुभारंभ

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

बिलासपुर, 28 मार्च 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुनियादी ढांचे के विकास और स्थायी आजीविका को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत 30 मार्च को बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विद्युत, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा एवं आवास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री देश भर में बिजली क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके तहत, छत्तीसगढ़ को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और सस्ती, विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। वह बिलासपुर में एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना चरण- III (1×800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 9,790 करोड़ रुपये से अधिक होगी। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की 15,800 करोड़ रुपये की पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660 मेगावाट) की भी शुरुआत होगी। इसके साथ ही, 560 करोड़ रुपये की लागत वाली पावरग्रिड की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

भारत के स्वच्छ ऊर्जा समाधान और शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना में 200 किलोमीटर हाई प्रेशर पाइपलाइन, 800 किलोमीटर एमडीपीई पाइपलाइन और 1,285 करोड़ रुपये की लागत से कई सीएनजी डिस्पेंसिंग आउटलेट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 540 किलोमीटर लंबी विशाख-रायपुर पाइपलाइन (वीआरपीएल) परियोजना की भी आधारशिला रखी जाएगी, जिसकी लागत 2,210 करोड़ रुपये होगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री 108 किलोमीटर लंबाई वाली सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 2,690 करोड़ रुपये की लागत वाली 111 किलोमीटर लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। रायपुर-अभनपुर रेलखंड में मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। साथ ही, प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा।

सड़क नेटवर्क के विस्तार के तहत प्रधानमंत्री एनएच-930 (37 किमी) के झलमला-शेरपार खंड और एनएच-43 (75 किमी) के अंबिकापुर-पत्थलगांव खंड को दो लेन में अपग्रेड करके राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, एनएच-130डी (47.5 किमी) के कोंडागांव-नारायणपुर खंड को दो लेन में परिवर्तित करने की आधारशिला रखी जाएगी। ये परियोजनाएं आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार लाने के साथ-साथ समग्र विकास को गति देंगी।

प्रधानमंत्री शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे। इसके अलावा, रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) की भी शुरुआत होगी, जो शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और डेटा विश्लेषण में सहायक होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में आवास सुविधा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों को उनके नए घरों में गृह प्रवेश कराया जाएगा। प्रधानमंत्री इस योजना के अंतर्गत कुछ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियां भी सौंपेंगे।

इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बिजली, परिवहन, शिक्षा और आवास की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।