मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सौगात-ए-मोदी’ के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सौगात-ए-मोदी’ के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार

रायपुर, 28 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुख्यमंत्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए, जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयाँ शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि इससे पहले रायपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, एम. इकबाल, संजय श्रीवास्तव, शाहिद खान, रजिया खान, आबिदा खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।