Advertisement

पुलिस अभिरक्षा में मौत पर सियासी हलचल, कांग्रेस ने गठित की जांच समिति

पुलिस अभिरक्षा में मौत पर सियासी हलचल, कांग्रेस ने गठित की जांच समिति

धमतरी जिले के अर्जुनी थाना में पुलिस अभिरक्षा के दौरान राजनांदगांव के ग्राम भंवरमरा निवासी दुर्गेश कठोलिया की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

इस समिति की अध्यक्षता गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद करेंगे, जबकि बालोद विधायक संगीता सिन्हा, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, धमतरी विधायक ओंकार साहू और धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना इसके सदस्य होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति को निर्देश दिया है कि वह प्रभावित ग्राम का दौरा कर पीड़ित परिवार, ग्रामवासियों और पुलिस प्रशासन से चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति का पता लगाए और अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपे।

आदेश की प्रति:

कांग्रेस द्वारा गठित इस जांच समिति का निष्कर्ष कितना प्रभावी होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। क्या इस रिपोर्ट के आधार पर कोई ठोस कार्रवाई होगी या यह मामला भी सियासी मुद्दा बनकर रह जाएगा? अब यह देखना अहम होगा कि सरकार और प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05