Advertisement

आवर्ती चराई वाले गोठान निर्मांण में तेजी लाकर शीघ्र कराएं पूर्ण-कलेक्टर

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को वन विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं तथा कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने आवर्ती चराई योजना अंतर्गत गोठान निर्मांण की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नरवा, गरवा,  घुरवा और बाड़ी  योजन अंतर्गत  गोठान निर्माण शासन के  सर्वोच्च प्राथमिकता  के क्रम में है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अवर्ती चराई योजना के तहत स्वीकृत गौठानों का तेजी से निर्माण कर शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि गोठान निर्माण में  किसी प्रकार की  समस्या हो तो सम्बंधित अधिकारियो से समन्वय करे और पूरा कराए। योजनाओ के क्रियान्वयन में  कोताही न बरतें। लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि अब तक केवल 19 गोठान ही आवर्ती चराई के तहत पूर्ण हुए है जबकि करीब 52  बनाये जाने है। स्थल चयन पहले ही कर लिया गया है। केवल निर्माण में विलंब खेद जनक है। सभी रेंजर इसमे विशेष रुचि लेकर शीघ्रता से पूरा कराये। उन्होंने  राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत सड़क किनारे वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए कहा कि  रामगढ़ महेशपुरए मैनपाट एवं सीतापुर तक सड़क के दोनों ओर वृक्षारोपण करें तथा महेशपुर में रेंण्ड नदी के किनारे नदी तट वृक्षारोपण के तहत  पेड़ लगाए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की  समीक्षा करते हुए कहा कि सामुदायिक  एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र प्राप्त किसानों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं। किसानों को योजना के संबंध में जानकारी दें और फलदार पौधों के साथ ही ईमारती पेड़ लगाने तथा पौधों के बीच के खाली जमीन में सब्जी की खेती के लिए इंटर क्रॉप की जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि  वन विभाग में संचालित योजनाएं किसानों तथा  वनांचल के ग्रामीणों से सीधा जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि नरवा घटक के तहत जल संवर्धन हेतु वन विभाग द्वारा विभिन्न नालों में बनाए जा रहे संरचना के निर्माण में भी तेजी लाएं। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, डीएफओ  पंकज कमल सहित एसडीओ और वन क्षेत्रपाल  उपस्थित थे ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57