Advertisement

BJP 46th Foundation Day: प्रदेशभर में ध्वजारोहण, CM विष्णुदेव साय व अध्यक्ष किरण देव ने किए संबोधित

भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रदेशभर में ध्वजारोहण कार्यक्रमों का आयोजन

रायपुर/। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार, 6 अप्रैल 2025 को अपना 46वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में उत्साह और राष्ट्रभक्ति के भाव से मनाया। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर गगनभेदी नारों, आतिशबाजी, और स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया को श्रद्धांजलि दी।


जगदलपुर में भी ध्वजारोहण, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अगुवाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर में भाजपा कार्यालय और अपने निवास स्थान पर ध्वज फहराया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगाने की अपील की। इस दौरान सांसद महेश कश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन समेत कई नेता उपस्थित रहे।

देव ने कहा कि “भाजपा सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जो सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सरगुजा: ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय’ के संकल्प के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

सरगुजा जिला कार्यालय संकल्प भवन में आयोजित समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ की भावना से कार्य करता है। स्थापना दिवस के बाद पदाधिकारियों ने मीसा बंदियों और वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्षा निरूपा सिंह, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, अन्य जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।


प्रदेशभर में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर जिला कार्यालय में उपस्थित होकर पार्टी के वैचारिक इतिहास और संघर्षों को याद किया।

  • प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत, डॉ. सलीम राज, राजीव अग्रवाल, अनुराग सिंह देव, अशोक बजाज, रमेश ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, “हमने धारा 370 हटाने, श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे संकल्प पूरे किए हैं। अब 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है।”


वीडियो देखें:

भाजपा स्थापना दिवस समारोह का वीडियो देखें


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57