Advertisement

बिलासपुर: अक्टूबर 2024 की लूट व छेड़छाड़ की दो वारदातों का आरोपी चकरभाठा पुलिस के हत्थे चढ़ा

बिलासपुर: अक्टूबर 2024 की लूट व छेड़छाड़ की दो वारदातों का आरोपी चकरभाठा पुलिस के हत्थे चढ़ा

बिलासपुर।चकरभाठा थाना क्षेत्र में अक्टूबर 2024 में लूटपाट और छेड़छाड़ की दो घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी अंकित सिंह ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकिशोर नगर स्थित देविका विहार कॉलोनी का निवासी है और वारदात के बाद से लगातार फरार था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिला पुलिस फरार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार किया।

दो मामलों में था आरोपी

1. अपराध क्रमांक 443/2024 (धारा 74, 296, 115(2), 324(4), 126(2), 3(5) BNS)
दिनांक 02.10.2024 की रात को आरोपी ने अपने साथियों के साथ काली ढाबा के पास एक पीड़िता के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी की थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

2. अपराध क्रमांक 449/2024 (धारा 309(6), 351(4), 3(5) BNS)
इसी दिन रामावैली गेट के पास आरोपी और उसके साथियों ने वेदांत शुक्ला नामक युवक के साथ गाली-गलौज कर लूटपाट की थी।

दोनों ही मामलों में आरोपी के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए थे और वह गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।

पुलिस टीम की सक्रियता से गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर देविका विहार कॉलोनी में दबिश दी और घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। इस प्रकरण के अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

निरीक्षक उत्तम साहू

प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, प्रभाकर सिंह

आरक्षक सतपुरन जांगड़े, रामकुमार सिदार, सुधीर कश्यप

महिला आरक्षक सुभद्रा चंद्रा

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57