बिलासपुर: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या

बिलासपुर: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शराब पीने के लिए पैसे न देने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना चौकी बेलगहना थाना कोटा के ग्राम उमरिया में हुई।

मृतक आरोपी:
सुखसिंह बैगा, पिता समेलाल बैगा, उम्र 55 वर्ष, निवासी उमरिया, चौकी बेलगहना

क्या है मामला?

दिनांक 07 अप्रैल 2025 को ग्राम सरपंच रामेश्वर कुजूर ने मोबाइल पर सूचना दी कि सुखसिंह बैगा ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे थे। पैसे न देने पर वह गुस्से में आ गया और टांगी के बेंठ से हमला कर पत्नी कुंवरिया बाई बैगा की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नुपूर उपाध्याय के निर्देशन में टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

घटनास्थल से बरामद सबूत:

हत्या में प्रयुक्त टांगी

खून से सनी मिट्टी, सादी मिट्टी

टूटी हुई चूड़ी, रक्तरंजित कपड़े

इन सभी साक्ष्यों को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया।

आत्महत्या कर ली आरोपी ने

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी सुखसिंह बैगा ने आत्मग्लानि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में धारा 194 BNSS के तहत पृथक मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम हेतु CHC कोटा भेजा गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की भूमिका:

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस: नुपूर उपाध्याय

उप निरीक्षक: भावेश शेंडे

ASI: मोतीलाल सूर्यवंशी

पुलिस टीम: भरतलाल राठौर, ईश्वर नेताम, अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल

महिला आरक्षक: गोमती पेंन्द्रो

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहराई से निरीक्षण किया