Advertisement

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, रतनपुर | रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत लगभग ₹9000 बताई जा रही है।

सूरज मरावी उर्फ सूर्या उर्फ कल्लू, पिता सुधवार सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी जूनाशहर, रतनपुर/कोरबाभांवर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

  • 45 लीटर कच्ची महुआ शराब

  • अनुमानित मूल्य: ₹9,000

दिनांक 11 अप्रैल 2025 को ग्राम कोरबाभांवर की महिला स्व सहायता समूह से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन कर गांव दामादपारा में रेड की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रेड के दौरान आरोपी सूरज मरावी उर्फ सूर्या भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई:

  • पुलिस अधीक्षक बिलासपुर:  रजनेश सिंह (भा.पु.से.)

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण): श्रीमती अर्चना झा

  • एसडीओपी कोटा: श्रीमती नूपुर उपाध्याय

निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, शशीकांत कौशिक, कीर्ति पैकरा और म.आर. अंजेला खलखो की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57