Advertisement

सरकंडा बिलासपुर में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

सरकंडा में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

सरकंडा, जिला: बिलासपुर (छ.ग.)

▪️ मामूली लेनदेन विवाद पर युवक को चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
▪️ आरोपी वारदात को अंजाम देकर हुए थे फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
▪️ न्यायालय में किया गया पेश, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

  1. आयुष वाल्मिकी उर्फ अंषु वाल्मिकी, पिता कैलाश वाल्मिकी (उम्र 20 वर्ष), निवासी बंधवापारा, जांजी तालाब के पास, सरकंडा।

  2. अमर सोनी उर्फ सोनू, पिता स्व. गोपीनाथ सोनी (उम्र 21 वर्ष), निवासी बम्हर मंदिर के पास, सरकंडा।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj

दिनांक 14 अप्रैल 2025 को प्रार्थी अमन द्विवेदी, निवासी अशोक नगर, सरकंडा, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पैसों के लेन-देन को लेकर नंदेश्वर मंदिर के पास उसकी दोस्तों से कहासुनी हो गई। इस दौरान अंषु, पंकज, गौरव और अन्य युवकों ने अमन के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक साहिद शेख के साथ भी मारपीट हुई। इसी दौरान आयुष उर्फ अंषु ने चाकू निकालकर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। डॉक्टरी परीक्षण में गंभीर चोटें पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1) जोड़ी गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47