Advertisement

बिलासपुर: चाकू-चापड़ से हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

लोहे के चापड़ से हमला करने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार, CCTV फुटेज से हुई गिरफ्तारी

बिलासपुर। जिले के जलसों गांव में होली के दिन हुए उपद्रव के मामले में बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहे के चाकू-चापड़ लेकर हमला करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके पास से हथियार और हमले में प्रयुक्त ईंट-पत्थर भी बरामद किए हैं। आरोपीगणों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

घटना 14 मार्च 2025 की है, जब प्रार्थी सुमित वर्मा ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोपी वर्मा, मोनू वर्मा, चंदर वर्मा, प्रखर वर्मा, किशन वर्मा और एक बाल अपचारी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही CCTV कैमरा व घर के दरवाजे-खिड़की को भी क्षतिग्रस्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के साथ-साथ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया। साथ ही, आरोपियों के अपराधिक प्रवृत्ति के मद्देनजर गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

इस प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, थाना प्रभारी किशोर केंवट और उनकी टीम की सराहना की है।

थाना प्रभारी किशोर केंवट, उप निरीक्षक मनोरमा तिवारी, आरक्षक शैलेंद्र साहू, राकेश खांडे, अनुज जांगड़े, थमेंद्र रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47