Advertisement

छत्तीसगढ़ में 11 हजार से अधिक हैंडपंपों की मरम्मत पूरी, CM विष्णु देव साय ने दिए जल संरक्षण के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर हुआ अमल: 11 हजार से अधिक हैंडपंपों की मरम्मत पूर्ण

रायपुर, 22 अप्रैल 2025:राज्य में पेयजल संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की निगरानी में तेज़ी से काम हो रहा है। उनके निर्देश पर 86 मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से 11,238 हैंडपंपों की मरम्मत पूरी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय महानदी भवन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग की गहन समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल से जुड़ी हर शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सरगुजा में PHE के मुख्य अभियंता का परिक्षेत्रीय कार्यालय खोलने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में मुख्यमंत्री ने “जल जीवन मिशन” की प्रगति, जल संरक्षण, और भूजल स्तर गिरावट पर गंभीर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बिना जल स्रोत वाले ग्रामों की सूची तैयार कर, रिचार्ज पिट और वर्षा जल संचयन जैसी तकनीकों को अपनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने “सुशासन तिहार” के दौरान प्राप्त आवेदनों का शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया और “कैच द रेन” जैसे अभियानों को कृषि, पंचायत, जल संसाधन, और वन विभागों के समन्वय से जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिवगण राहुल भगत, मुकेश बंसल, मोहम्मद अब्दुल कैसर हक,  जितेंद्र शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47