Advertisement

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जोरा मॉल का उद्घाटन | जानिए क्या है खास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ
एक ही छत के नीचे मिलेगी खरीदारी और मनोरंजन की सुविधा

रायपुर, 25 अप्रैल 2025:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में बने जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो भी देखा। इस अवसर पर मॉल परिसर में अत्याधुनिक सिनेमा हॉल का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी वासियों के लिए यह दिन बेहद खास है। जोरा मॉल एक ही छत के नीचे आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी सुविधाएं – खरीदारी, मनोरंजन और सेवाएं – उपलब्ध कराएगा। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठान लगभग 12 वर्षों की यात्रा के बाद अपने पूर्ण स्वरूप में सामने आया है। संचालकों का अनुभव इस मॉल को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएगा और यह शहरी जीवन को और अधिक समृद्ध और सुविधाजनक बनाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मॉल का आज विधिवत शुभारंभ हुआ है। ट्रेजर आईलैंड के रूप में शुरू हुई इसकी यात्रा अब जोरा मॉल के रूप में नए कलेवर में सामने आई है। यह मॉल राजधानी रायपुर और प्रदेशवासियों के लिए एक प्रमुख खरीदी और मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अमर अग्रवाल, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल, सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह, आरडीए अध्यक्ष नंदकुमार साहू, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया और मॉल के संचालक विजय झावर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47