Advertisement

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर अंबिकापुर में अग्रसेन गौशाला में पशु चिकित्सा शिविर, 305 पशुओं का टीकाकरण

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर अग्रसेन गौशाला में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

अम्बिकापुर, 26 अप्रैल 2025।विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर अग्रसेन गौशाला, चढिश्मा, अंबिकापुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 305 पशुओं का गलघोंटू एवं एक टैगिया रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। साथ ही, 208 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई तथा 19 बीमार पशुओं का उपचार भी किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिविर का शुभारंभ पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला, अतिरिक्त उप संचालक डॉ. सी.के. मिश्रा और अग्रसेन गौशाला के अध्यक्ष हीरालाल गर्ग ने गाय और बधिया को माला पहनाकर एवं गुड़ खिलाकर किया।

इस अवसर पर डॉ. सुनील मिंज द्वारा गौशाला के सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और पशुपालकों व गौशाला प्रबंधकों को पशुओं के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं प्रबंधन के विषय में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया।
शिविर में गौशाला के उपाध्यक्ष जय भगवान अग्रवाल, रामनिवास जायसवाल, पशु चिकित्सा सहायक अल्पज्ञ डॉ. सुनील मिंज, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी बृजेंद्र सिंह एवं  उमेश कुशवाहा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47