Advertisement

रांची में 3 मई को संविधान बचाओ रैली: विनय शर्मा ने प्रेस वार्ता में किया ऐलान

संविधान बचाओ अभियान के तहत रांची में 3 मई को राज्य स्तरीय रैली: विनय शर्मा उर्फ दीपू जी

मेदिनीनगर, 26 अप्रैल 2025।
मेदिनीनगर स्थित कांग्रेस भवन में आज एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह पलामू प्रभारी विनय शर्मा उर्फ दीपू जी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्णय अनुसार देशभर में “संविधान बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए ईडी का भय दिखाकर विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा के अलावा अन्य सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को भ्रष्ट बताकर बेवजह छापेमारी की जा रही है। इन मुद्दों को लेकर 3 मई को रांची में राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 4 मई से 10 मई तक जिला स्तरीय रैलियां आयोजित होंगी।

विनय शर्मा ने बताया कि 17 मई से सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होंगे और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के बारे में जागरूक करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती न कर पाने का कारण अडानी-अंबानी समूहों का वर्चस्व बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर 15 दिन में बीडीओ, सीओ और अन्य अधिकारियों से मिलकर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत रहेंगे। साथ ही, राष्ट्रहित के मुद्दों पर कांग्रेस अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

बिट्टू पाठक ने दावा किया कि 3 मई की रांची रैली में पलामू जिला से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पत्रकार सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

रामाशीष पांडे, शमीम अहमद, रायन प्रशांत किशोर, ओमप्रकाश अमन, जितेंद्र कमलापुरी, शैलेश चंद्रवंशी, धनंजय तिवारी, हसन जैदी, अशोक पासवान, लक्ष्मी नारायण तिवारी, रामचंद्र दीक्षित, अशोक सिंह, अरविंद पासवान, तुलसी पासवान समेत कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47