Advertisement

बस्तर में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 5 परिवारों को 20 लाख की आर्थिक सहायता

जगदलपुर, 01 मई 2025।बस्तर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 5 परिवारों को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के अंतर्गत यह स्वीकृति प्रदान की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार—

  • ग्राम विजय वार्ड, डोकरीघाट पारा, तहसील जगदलपुर निवासी निर्मलेश पानीग्राही की मृत्यु पानी में डूबने से हुई। उनके भाई योगेश पानीग्राही को सहायता दी जाएगी।

  • ग्राम बड़े किलेपाल (कोलुपारा), तहसील बास्तानार निवासी कुमारी कर्मा की मृत्यु डूबने से हुई। उनके पिता लच्छु को सहायता राशि स्वीकृत हुई।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • ग्राम पालानार निवासी हिड़में की मृत्यु सर्पदंश से हुई। उनके पुत्र सपे पोयाम को सहायता मिलेगी।

  • ग्राम बड़े पाराकोट, तहसील तोकापाल निवासी मानसाय बघेल की मृत्यु आग में जलने से हुई। उनके भाई माहंगू को यह राशि मिलेगी।

  • ग्राम बड़ेमोरठपाल निवासी किरन की मृत्यु सर्पदंश से हुई। उनके पिता बोटी को सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹4,00,000 की राशि स्वीकृत की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47