Advertisement

दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री साय ने शुरू की निःशुल्क बस सेवा

दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब होगा आसान : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री ने रायपुर और बिलासपुर में निःशुल्क विशेष बस सेवा का किया शुभारंभ

रायपुर, 1 मई 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दृष्टि एवं श्रवण बाधित विशेष बच्चों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। उन्होंने अपने निवास परिसर से रायपुर और बिलासपुर में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालयों के डे-स्कॉलर विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क विशेष बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुविधा विशेष बच्चों के लिए न केवल सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास, शिक्षा की निरंतरता और सामाजिक समावेश को भी मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल उन माता-पिता के लिए भी राहत लाएगी, जो बच्चों की दैनिक आवाजाही को लेकर चिंतित रहते हैं, खासकर जब दोनों अभिभावक कार्यरत हों।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साय ने कहा, “राज्य सरकार का यह संकल्प है कि हर विशेष आवश्यकता वाले बच्चे तक पहुँचा जाए और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह बस सेवा केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक माध्यम है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा तक पहुंच सभी बच्चों का अधिकार है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी शारीरिक बाधा के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि इन विशेष बसों के संचालन से रायपुर और बिलासपुर के सैकड़ों दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को प्रतिदिन सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा, जिससे वे शिक्षा की मुख्यधारा से सहज रूप से जुड़ सकेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47