Advertisement

श्रमिक दिवस पर सरगुजा जिला कांग्रेस ने किया श्रमिकों का सम्मान, राहुल गांधी को बताया श्रमिक हितों का संरक्षक

सरगुजा। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान श्रमिकों को उपहार प्रदान किए गए और उनकी समस्याओं को सुना गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने देश की श्रम शक्ति के उत्थान में पार्टी के योगदान और जातीय जनगणना की कांग्रेस की मांग पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि जातीय जनगणना के आंकड़े आने पर श्रमिक वर्ग को योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से मिलेगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा श्रमिकों के हक में योजनाएं लागू कीं, जबकि विगत 11 वर्षों की केंद्र सरकार ने उनके हितों को नजरअंदाज किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार पर मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर करने और मजदूरी में वाजिब बढ़ोतरी न करने का आरोप लगाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने भी राहुल गांधी की पहल पर जातीय जनगणना के मुद्दे को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे आय असमानता के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठेगा।

पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफी अहमद ने कांग्रेस शासनकाल में श्रमिकों के लिए लागू योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें सुरक्षा एवं भविष्य की योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रमिक उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख जनों में अजय अग्रवाल, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47