Advertisement

Milk Price: Amul के बाद अब Mother Dairy ने भी बढ़ाए दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

अमूल के बाद अब दूध कंपनी मदर डेयरी ने दूध के दामों में बढ़ौतरी की है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी के अलग-अलग दूध के वैरिएंट में दो रुपए की वृद्धि हुई है। नई कीमत 11 जुलाई 2021 यानी कल से लागू होंगी। कोरोना काल में महंगाई से जनता पहले ही परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है।

उच्च इनपुट लागत के कारण कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाई हैं। कंपनी ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। मदर डेयरी ने कहा कि नई कीमतें सभी दूध वेरिएंट के लिए लागू होंगी। कंपनी ने बयान में कहा कि, ‘कंपनी कुल इनपुट लागत पर मुद्रास्फीति के दबाव का सामना कर रही है, जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गई है, साथ ही महामारी के कारण दूध उत्पादन भी प्रबावित हुआ है।’

दिल्ली एनसीआर में एक लीटर फुल क्रीम मिल्क अब 55 रुपए के बजाय 57 रुपए में मिलेगी। टोन्ड मिल्क की कीमत 45 रुपए से बढ़कर 47 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57