Advertisement

सुशासन तिहार से खुझी गाँव की महिलाओं को मिली राहत, वर्षों पुरानी मांगें हुईं पूरी

रायपुर, 03 मई 2025|मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “सुशासन तिहार” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम खुझी में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगें पूरी की गईं, जिससे गाँव में उत्सव जैसा माहौल है।

शौचालय निर्माण की स्वीकृति से मिली गरिमा

ग्राम खुझी की नवविवाहित महिला श्रीमती सबिता ने बताया कि उनके घर में शौचालय न होने से उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने समाधान पेटी के माध्यम से अपनी समस्या को दर्ज कराया। प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते मात्र 18 दिनों में सर्वे हुआ और पात्र पाए जाने पर उन्हें शौचालय निर्माण हेतु पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
श्रीमती सबिता ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताते हुए कहा कि “शासन की इस पहल ने महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानमंत्री आवास योजना से सपना होगा साकार

खुझी ग्राम की ही श्रीमती श्याम पति ने सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। उनका कच्चा मकान बारिश के मौसम में असुरक्षित हो जाता था। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्वे कराया और उन्हें आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अब उन्हें शीघ्र ही पक्का मकान मिलने वाला है।
श्रीमती श्याम पति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता और सुशासन तिहार ने हमारा सपना पूरा कर दिया।”

जनता और सरकार के बीच सेतु बना अभियान

सुशासन तिहार केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनता और सरकार के बीच विश्वास का सेतु बन गया है। इस अभियान के माध्यम से पारदर्शिता, जनसहभागिता और त्वरित समाधान जैसे मूल्यों को नई पहचान मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की योजनाओं से आम जनता को सरकार पर भरोसा होता है और शासन-प्रशासन के प्रति सकारात्मक सोच बनती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47