Advertisement

उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे दो दिवसीय ‘नगर सुराज संगम’ का शुभारंभ, नगरीय निकायों की विकास योजनाओं पर होगा मंथन

नगर सुराज संगम कार्यशाला में नगरीय विकास पर मंथन

रायपुर, 5 मई 2025। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ 5 और 6 मई को राजधानी रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला ‘‘नगर सुराज संगम’’ में संवाद करेंगे। आयोजन का उद्देश्य नगरीय विकास की आगामी 5 वर्षों की कार्ययोजना को तय करना है।

यह आयोजन होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में होगा, जहां प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के महापौर, अध्यक्ष, सभापति और पार्षद शामिल होंगे। श्री साव कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे और ‘मार्गदर्शिका बुकलेट’ का विमोचन करेंगे। समापन सत्र को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संबोधित करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यशाला में नगरीय प्रशासन विभाग और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) की योजनाओं, कार्यों और अधिनियमों के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री साव ने सभी जनप्रतिनिधियों को पाती लिखकर आमंत्रित किया है, जिसमें उन्होंने जनता द्वारा सरकार की नीतियों में जताए गए विश्वास को बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47