Advertisement

जगद्गुरु शंकराचार्य ने भारत को जोड़ा सनातन और अद्वैत वेदांत से: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

जगद्गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म एवं अद्वैत वेदांत से संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
गोस्वामी समाज के भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा

रायपुर, 5 मई 2025।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य का जीवन सनातन संस्कृति और दर्शन का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कम आयु में ही पूरे भारत को अद्वैत वेदांत और सनातन धर्म के सूत्र में बांधकर एकता और समरसता का मार्ग प्रशस्त किया।

साव राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर गोस्वामी समाज के सामाजिक भवन के निर्माण हेतु 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शंकराचार्य जी ने “ब्रह्म सत्यं, जगत् मिथ्या” जैसे अद्वैत वेदांत सिद्धांत से हमें यह सिखाया कि ईश्वर ही एकमात्र सत्य है और हम सभी उसी परम तत्व का अंश हैं। उन्होंने दशनाम संप्रदाय की स्थापना कर समाज को एक संगठित संरचना दी, जो आज भी हमारे धार्मिक जीवन का आधार है।

उन्होंने कहा कि आज जब सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्य कमजोर हो रहे हैं, ऐसे समय में जगद्गुरु शंकराचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। विशेषकर युवाओं को सनातन धर्म की गहराई और वैज्ञानिकता से परिचित कराना आवश्यक है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने गोस्वामी समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज के सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महंत डॉ. रामसुंदर दास, महंत श्री विवेक गिरी, तथा समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57