Advertisement

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के आराहांसा गांव में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी पांच साल की बेटी की हत्या कर दी।

***मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर*लोहरदगा,।****

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के आराहांसा गांव में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी पांच साल की बेटी की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस मामले में हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के आराहांसा गांव निवासी परदेसिया उरांव हाल के दिनों में ही ईंट भट्ठा से वापस अपने गांव लौटा था।

 

शुक्रवार की रात वह शराब पीकर अपने घर में सोया हुआ था। तभी उसकी पांच साल की बेटी अर्चना उरांव उसे जगाने के लिए गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

अर्चना ने परदेसिया के पास जाकर कहा कि मां खाना खाने के लिए बुला रही है। वह उठ जाए। इसी बीच परदेसिया गुस्से में आ गया। परदेसिया ने उठकर अर्चना को जोरदार तमाचा जड़ दिया। इससे अर्चना का सिर किसी चीज से टकरा गया। इसके बाद मौके पर ही अर्चना की मौत हो गई।

 

 

 

घटना की सूचना शनिवार की सुबह सेन्हा थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद सेन्हा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। स्वजनों का बयान भी दर्ज किया गया है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। परदेसिया उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47