Advertisement

जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने भैयाथान ब्लॉक के विभिन्न ग्रामो में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने भैयाथान ब्लॉक के विभिन्न ग्रामो में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण
महिला स्व सहायता समूहो द्वारा किये का रहे कार्यो का अवलोकन कर आय वृद्धि के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने भैयाथान ब्लॉक के विभिन्न ग्रामो में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। भैयाथान ब्लॉक के ग्राम बंजा के गौठान के समीप रिक्त शासकीय जमीन पर मनरेगा योजना से स्वीकृति 1277 पौधो का वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमंे सुपर कम्पोस्ट का उपयोग कर वृक्षारोपण किये जाने का निर्देश दिये। जिला पंचायत सीईओ ने कार्यस्थल पर रोजगार सहायक द्वारा मस्टररोल रखने तथा शेष रिक्त शासकीय भूमि पर फल वाले पौधा लगाने हेतु निर्देश दिए। गौठान में पूर्व मे किये गये वृक्षारोपण के क्षतिग्रस्त ट्री गार्ड का सत्यापन करने का निर्देश दिए। निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय मसिरा मंे फिनिसिंग कार्य अच्छे से किये जाने का निर्देश एस.डी.ओ. आरईएस को दिया गया।
उन्होंने ग्राम पंचायत जूर में तुलेश्वर साहू एवं अन्य किसानांे द्वारा ड्रीप विधि से उद्यान विभाग से मिर्ची की खेती का अवलोकन कर उनके आय में वृद्वि हेतु प्रोत्साहित किये साथ ही जिले के गौठानों को मिर्ची की खेती महिला स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से किए जाने का निर्देश दिये। दुर्गा महिला स्वंय सहायता समूह के बहनों द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ी के छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं हेतु ड्रेस सिलाई से अर्जित आय के बारे में जानकारी लेकर आय वृद्वि किये जाने हेतु अन्य गतिविधि बढ़ाने का निर्देश दिया गया। ग्रामीणों के द्वारा किये गये शिकायत पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत स्वीकृत ग्राम पंचायत जूर के अपात्र हितागाहियों का सत्यापन करने निर्देश दिए तथा ग्राम पंचायत जूर के स्कूल मैदान के अतिक्रमण हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैयाथान को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। जूर में गौठान निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने एवं जूर के ग्राम पंचायत भवन को मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया गया। किराना दुकान संचालन करने वाले श्रृष्टि महिला स्व सहायत समूह का निरीक्षण कर आय वृद्वि करने हेतु अन्य गतिविधि करने का कहा। ग्राम पंचायत जूर के चिटकाहीपारा मे बकरी, भैंस पालन करने वाली जागृति महिला स्वयं सहायता समूह की महिला को बकरी शेड बनाने हेतु निर्देश दिया गया है। हितग्राही आगम के अपूर्ण कुआं को पूर्ण कराने का निर्देश रोजगार सहायक को दिया गया।
आंगनबाड़ी सहायक नियुक्ति हेतु मांग करने व प्रधानमंत्री आवास, शौचालय का सत्यापन घर-घर जा कर करने का निर्देश रोजगार सहायक, सचिव को दिया गया। लंबित चरवाहा मानदेय का भुगतान किये जाने हेतु सचिव को निर्देश दिया गया। गौठानों में गोबर खरीदने, वर्मी कम्पोस्ट बनाने, विक्रय करने एवं गौठानों में पशु होने का निर्देश सचिव को दिया गया। ग्राम पंचायत केवरा मे बंगाली मछली बीज केन्द्र के संचालक राघवेन्द्र द्वारा मछली पालन विभाग के सहयोग से मछली पालन कर आय वृद्वि करने के तैयारी का अवलोकन किया गया साथ ही जाल, आईसबाक्स मछली विभाग से प्रदाय किये जाने का निर्देश दिया गया। बंगाली मछली पालन केन्द्र के संचालक द्वारा 3 माह में 7 लाख का मछली बेचकर आय प्राप्त होना बताया गया। मछली पालन कर आय वृद्वि किये जाने का कार्य देखकर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने सराहना व्यक्त किया गया तथा सम्मानित किये जाने का भरोशा दिलाया गया।
सहकारी समिति बंजा के निरीक्षण दौरान उपस्थित किसानो द्वारा रासायनिक उर्वरक की कमी होने के समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारी को बंजा समिति में खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसानों को गौठान मेें निर्मित सुपर कम्पोस्ट का उपयोग खेती में करने का सुझाव दिया गया। समिति में योजनाओं का दर सूची अंकित कराने, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, वर्मी कम्पोस्ट का फैलक्स लगाने हेतु निर्देश दिया गया। जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है, उनका किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश शाखा प्रबंधक को दिया गया। उर्वरक उपलब्ध होने पर किसानों को नियमानुसार कूपन उपलब्ध कराकर बांटने का निर्देश दिया गया।
जिला पंचायत सीईओ ने किया जनपद पंचायत भैयाथान का निरीक्षण-
जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव द्वारा जनपद पंचायत भैयाथान के कार्यालय में एन.आर.एल.एम. कक्ष, प्रधानमंत्री आवास कक्ष, स्टोर कक्ष, स्वान कक्ष, स्थापना, निर्माण कक्ष का अवलोकन किया गया। अवलोकन में निर्माण कक्ष मे प्राधिकरण मद, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, शिक्षा मद अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो के नस्ती संधारण नियमानुसार नहीं पाया गया तथा प्रकरण में माप पुस्तिका की कांपी नहीं पाया जाने एवं दिनांक अंकित नहीं होने के कारण प्राधिकरण के शाखा प्रभारी को नोटशीट में क्रमवार तिथि अंकित करने, माप पुस्तिका की प्रति संलग्न करने, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होने पंचायत शाखा, मनरेगा शाखा का अवलोकन कर व्यवस्थित रूप से नस्ती संधारण करने, देयक में विवरण स्पष्ट लिखने एवं प्रमाणित कर तिथि अंकित करने निर्देशित किया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57