प्रयास विद्यालय अम्बिकापुर के मेधावी छात्रों को प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया सम्मानित

प्रयास विद्यालय अम्बिकापुर के मेधावी छात्रों को प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया सम्मानित

अम्बिकापुर, 17 मई 2025।आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय, अम्बिकापुर का दौरा किया और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

खुशबू बारिक और दिव्या चौहान को टॉप-10 में स्थान मिलने पर विशेष सम्मान

विद्यालय की छात्रा खुशबू बारिक और दिव्या चौहान को राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची (टॉप 10) में स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रमुख सचिव ने उन्हें पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छात्रों से संवाद, जीवन मूल्यों पर विशेष जोर

प्रमुख सचिव बोरा ने कहा, “जीवन बहुत लंबा है और इसकी दिशा आपके आज के प्रयासों से तय होती है।” उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उनकी आकांक्षाएं सुनीं। कई छात्रों ने IAS, IPS, डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

समारोह के उपरांत बोरा ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विभाग के उप सचिव यू.के. राजपूत, सहायक आयुक्त ललित शुक्ला, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।