Advertisement

पलामू में नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, पति विनीत सिंह पर आरोप, आरोपी फरार

पलामू: नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, पति विनीत सिंह पर गंभीर आरोप

पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव की घटना, विवाह के महज तीन महीने बाद वारदात

पलामू, 20 मई 2025। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित नौडीहा गांव में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नवविवाहिता सिमरन उर्फ सुखी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति विनीत सिंह पर है, जो घटना के बाद से फरार है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार, सिमरन की शादी 7 फरवरी 2025 को ही विनीत सिंह से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विनीत सिंह का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम संबंध था, जिससे वह अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था। इसी कारण उसने विवाह के महज तीन महीने बाद इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने गांव में छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47