Advertisement

वय वंदना आयुष्मान कार्ड महाअभियान 28-29 मई: बुजुर्गों को मिलेगा ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज

वय वंदना आयुष्मान कार्ड महाअभियान 28-29 मई को, बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ

सूरजपुर, 27 मई 2025। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के अंतर्गत वय वंदना आयुष्मान कार्ड महाअभियान 28 से 29 मई तक चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार इस अभियान का उद्देश्य वंचित पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ना है।

इस योजना के अंतर्गत:

  • APL परिवारों को ₹50,000 तक का निःशुल्क इलाज

  • BPL परिवारों को ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा

  • 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को वय वंदना आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ₹5 लाख तक निःशुल्क इलाज का लाभ

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में जिन पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बने हैं, उनके लिए यह अभियान सुनहरा अवसर है।

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?

जिले के सभी विकासखंड स्तर पर यह अभियान आयोजित किया जाएगा। नागरिक निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, मितानिन, सीएचओ, आरएचओ या च्वाइस सेंटर में जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। संबंधित दस्तावेज़ों के साथ पहुँचकर तत्काल निःशुल्क पंजीयन और कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।

प्रशासन द्वारा समस्त पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनिवार्य रूप से इस अभियान का लाभ उठाएं और खुद को एवं अपने परिवार को सुरक्षित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47