Advertisement

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राज्य स्थापना दिवस पर श्रेष्ठ कृषक को मिलेगा सम्मान

राजनांदगांव, 13 जून 2025।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक पात्र किसान उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, राजनांदगांव से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन सफलता की कहानी सहित निर्धारित प्रपत्र में भरा जाना आवश्यक है।

पुरस्कार के लिए चयनित किसान को 1 नवम्बर 2025 (राज्य स्थापना दिवस) को सम्मानित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

📋 पात्रता और मूल्यांकन मापदंड:

  • पिछले 10 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय कृषक होना अनिवार्य

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी

  • वार्षिक आय का कम से कम 75% हिस्सा कृषि से हो

  • कोई बकाया ऋण, सिंचाई शुल्क या कालातीत ऋण नहीं होना चाहिए

✅ मूल्यांकन के मुख्य आधार:

  • फसल विविधीकरण और उत्पादकता वृद्धि हेतु नवाचार

  • उन्नत तकनीक का प्रचार-प्रसार और दूसरों को प्रेरित करने का प्रयास

  • पिछले तीन वर्षों में फसल उत्पादकता का स्तर

  • भूमि व जल संरक्षण, समन्वित कृषि प्रणाली, सघन फसल उत्पादन आदि में योगदान

आवेदन का परीक्षण पहले विकासखंड स्तर पर फिर जिला एवं राज्य स्तर की छानबीन समिति और जूरी द्वारा किया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57