Advertisement

अवैध लकड़ी बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार लातेहार पुलिस

*अवैध लकड़ी बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार*

 

***संवाददाता मुबारक आलम के साथ मंडल प्रभारी की रिपोर्ट बबलू खान****

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

 

लातेहार। पुलिस ने सूमो गाडी से तस्करी के लिये ले जा रहे अवैध लकड़ी को बरामद करते हुये दो लोगो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की सरयू के जंगलो से अवैध लकड़ी कारोबारियो के द्वारा लकड़ी चोरी कर पलामू की ओर ले जाने वाले है | इस सुचना पर लातेहार थाना के द्वारा नवोदय विद्यालय मोड के पास रात्रि में वाहन चेकिग अभियान चलाया जहाँ एक सूमो वाहन JH10F – 7434 को पकड़ा गया | सूमो वाहन में ड्राईवर सीट के अलावे सभी सीट निकाल दिए गए थे और उसमे 30 पीस सखुआ का चौखट ले जा रहे थे जिसे पुलिस ने बरामद किया है | साथ ही मौके पर से रहिया लातेहार के रहने वाले संतोष कुमार सिंह एवं सतवान सिंह को गिरफ्तार किय गया है | संतोष कुमार सिंह ने स्वीकार किया की वह अपने भाई विनय सिंह के साथ मिलकर गारू सरयू महुआडाँड़ के जंगलो से लकड़ी चोरी का काम किया करते है | इस मामले में पु०अ०नि० रंजीत राम के लिखित आवेदन के आधार पर लातेहार थाना काण्ड संख्या- 154/21 धारा- 414/34 भा०द०वि० एवं 33 वन अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है | संतोष कुमार सिंह एवं सतवान सिंह को गिरफ्तार कर न्यायलय भेजा गया है | अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है | छापामारी में पु०अ०नि० रंजीत राम पु०अ०नि० पवन दास पु०अ०नि० जानू कुमार एवं पु०अ०नि० रूपलाल प्रसाद शामिल थे |

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05