Advertisement

अपने बच्चों को संतुलित आहार देने का प्रयत्न करें माता पिता वजन त्योहार कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने की अपील

अपने बच्चों को संतुलित आहार देने का प्रयत्न करें माता पिता वजन त्योहार कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने की अपील

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/विश्रामपुर-नगर पंचायत बिश्रामपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन त्यौहार का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार नगर में कल वजन त्यौहार का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव सहित विभिन्न वार्डो के पार्षदों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए वजन त्यौहार के महत्व को उपस्थित महिलाओं को समझाते हुए कहा कि बच्चों की कुपोषण से बचाव के लिए उन्हें पौष्टिक आहार देने की आवश्यकता है ,साथ ही माता पिता को बच्चों के वजन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है उन्हें लगे उम्र के के हिसाब से यदि बच्चो का वजन कम या अधिक है तो दोनों ही स्थिति में बच्चों के लिए फायदेमंद नहीं कहा जा सकता। बच्चों को सामान्य उम्र के साथ सामान्य वजन का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए हर माता-पिता को उन्हें संतुलित आहार देना चाहिए कम या अधिक वजन होने पर संबंधित चिकित्सक से सलाह लेकर आवश्यक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की जरूरत है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में रवि शंकर बबुआ प्रेमजित सिंह सहित पार्षद गण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन बबीता अजय सिंह थापा ने किया

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57