छः मुहान में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना हेलमेट-लाइसेंस और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर जुर्माना

छः मुहान में यातायात पुलिस की सघन जांच, बिना हेलमेट, लाइसेंस और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

पलामू | 13 जून 2025 / जिले के छः मुहान चौक पर आज यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा, टेंपो और चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जांच के क्रम में यह पाया गया कि कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और कुछ ट्रिपल लोडिंग कर वाहन चला रहे थे। वहीं, 08 दोपहिया वाहन और 06 ई-रिक्शा/टेंपो सवारी गाड़ियां ऐसी पाई गईं, जो सड़क के बीचों-बीच सवारी बैठाने की कोशिश कर रही थीं। इनमें से कई चालकों के पास लाइसेंस भी नहीं था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

वाहनों को किया गया जब्त, चालान जारी

इन सभी नियमों के उल्लंघन पर वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षा हेतु रखा गया है। सभी वाहनों का चालान जिला परिवहन कार्यालय, पलामू को भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त, रात्रि जांच के दौरान एक ई-रिक्शा सवारी गाड़ी और एक मोटरसाइकिल चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए, जिन्हें भी जप्त कर लिया गया।

जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 जून 2025 को कुल 12 दोपहिया वाहनों का चालान फाइन ₹13,150 की राशि के साथ जारी किया गया।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस पलामू ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और लाइसेंस रखना अनिवार्य है, और शराब पीकर वाहन न चलाएं