Advertisement

गरियाबंद: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फिंगेश्वर में 150 पौधों का रोपण

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फिंगेश्वर के दो गांवों की सरहद पर वृहद पौधरोपण

 

बेहरापाल व कौंदकेरा की सरहद पर हुआ ब्लॉक प्लांटेशन, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


गरियाबंद, 11 जुलाई 2025/ जिले में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सभी विकासखंडों में क्रमबद्ध रूप से वृहद ब्लॉक प्लांटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेहरापाल एवं कौंदकेरा की सरहद पर आज सामूहिक पौधरोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर 150 से अधिक पौधों का रोपण किया गया, जिनमें फलदार और इमारती प्रजातियों के पौधे शामिल थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजिम विधायक रोहित साहू ने इस अवसर पर उन्नत किस्म के आम का पौधरोपण करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान के अनुरूप हर व्यक्ति को “एक पेड़ मां के नाम” जरूर लगाना चाहिए। पेड़ न केवल ऑक्सीजन व फल-फूल देते हैं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी धरोहर हैं। विधायक साहू ने “मोर गांव मोर पानी” अभियान का भी उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से जल संरक्षण के लिए सोखता गड्ढे बनाने की अपील की।

जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जन-जागरूकता की दिशा में भी एक सशक्त प्रयास है।


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:

  • जनपद अध्यक्ष इन्द्राणी साहू
  • जिला पंचायत सदस्य नंदीनी साहू
  • जनपद सदस्य मंजू साहू
  • सरपंच कौंदकेरा राधिका यादव
  • सरपंच बेहरापाल राजेश साहू
  • पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू
  • एसडीएम विशाल महाराणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण

कलेक्टर बी.एस. उइके ने इस अभियान की शुरुआत ग्राम सढ़ौली से की थी।

आगामी कार्यक्रम:

  • 11 जुलाई: छुरा विकासखंड – रसेला
  • 12 जुलाई: मैनपुर विकासखंड – जिडार
  • 15 जुलाई: देवभोग विकासखंड – गोहरापदर
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47