छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

टीएस को टक्कर देने वाले प्रत्याशी की खोज में पसीना बहा रही भाजपा

रायपुर। अम्बिकापुर विधानसभा सीट से टीएस सिंहदेव का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, ऐसे में बीजेपी के पास कुछ ज्यादा विकल्प नहीं है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीते कुछ सालों में टीएस सिंहदेव के लोकप्रियता के ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ है। इसलिए चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने उनके कद को बढ़ाकर डिप्टी सीएम बनाया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

राजनीतिक जानकारी और विधानसभा क्षेत्र में चर्चा के मुताबिक बीजेपी के पास जो विकल्प थे, उन नामों को बीजेपी आलाकमान तक पहुंचाया गया था. पर सुनने में आ रहा है वो तीन नाम को आलाकमान ने ये कहा कर नकार दिया है कि ये जिताऊ नहीं हैं। इसलिए कुछ जिताऊ नाम भेजिए।

टीएस सिंहदेव के मुकाबले उम्मीदवार के चयन लेकर बीजेपी के शीर्ष नेता काफी जद्दोजहद कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी उतारने में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व की तलाश पूरी नहीं हो पा रही है। सिंहदेव को बराबरी से टक्कर देने वाले प्रत्याशी की खोज में पार्टी के बड़े-बड़े नेता पसीना बहा रहे है।

पाटन के बाद की दूसरी हाई प्रोफाइल सीट अम्बिकापुर विधानसभा को माना जाता है। अम्बिकापुर से प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव विधायक हैं. वह यहां से लगातार तीन बार जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यही वजह है कि इस सीट से विपक्षी दल बीजेपी को हर बार प्रत्याशी चयन करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. हालांकि पिछले तीनों बार बीजेपी ने प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव पर भरोसा जताया था और तीनों बार उनको पराजय का सामना करना पड़ा है.

इस बार भी बीजेपी को इस सीट से प्रत्याशी चयन को लेकर काफी सावधानी बरत रही है। इसके लिए पार्टी के जिम्मेदार लगातार मंथन कर रहे हैं।15 साल तक छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज रही बीजेपी वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

इसके लिए पार्टी सभी सीटों पर जिताऊ प्रत्याशी के चुनाव में काफी सावधानी बरत रही है। इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है।

अम्बिकापुर विधानसभा से बीजेपी के पास उम्मीदवार नहीं होने को लेकर मीडिया ने डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सवाल किया, तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में तंजिया अंदाज में इसका जवाब दिया. टी एस सिंहदेव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उनके पास कैंडीडेट नहीं है. उनके पास भी अच्छे कैंडीडेट है। वो समय लेकर चिंतन करके डिसाइड कर रहे हैं। अभी उन्होंने केवल 21 नामों की घोषणा की है। फिलहाल तो और भी नाम आने हैं।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि हम लोगों ने पांच साल तक काम किया है. पांच साल ट्रेनिंग की है और उस ट्रेनिंग के आधार पर हम चुनाव मैदान में उतरेंगे, जीतेंगे फिर जीतकर आगे पांच साल बेहतर काम करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!