Advertisement

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का रायपुर में जोरदार प्रदर्शन, भूपेश बघेल समेत कई नेता धरने पर

ईडी की दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस का धरना, भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल

रायपुर | 18 जुलाई 2025 | कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। इस कार्यवाही के विरोध में शुक्रवार को राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हुए।

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार और ईडी पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया और इसे विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख नेता: भूपेश बघेल, डॉ. चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अनिला भेड़िया, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, छाया वर्मा, देवेंद्र यादव, विक्रम मंडावी, यशोदा वर्मा, अंबिका मरकाम, सावित्री मंडावी, बालेश्वर साहू, अटल श्रीवास्तव, चतुरी नंद, हर्षिता बघेल, कविता लहरे, राघवेंद्र सिंह, विद्यावती सिदार, संदीप साहू, द्वारकाधीश यादव, फूल सिंह राठिया, व्यास कश्यप, इंद्र साव मंडावी, सुशील आनंद शुक्ला, गिरीश देवांगन, महेन्द्र छाबड़ा, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, नीरज पांडे, आकाश शर्मा, गिरीश दुबे, राजेश ठाकुर और सत्यप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57