Advertisement

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर सरगुजा कांग्रेस का हल्ला बोल, ED का पुतला फूंका

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर सरगुजा में कांग्रेस का प्रदर्शन, ED का पुतला दहन

 

अम्बिकापुर, 19 जुलाई 2025 – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में आज सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन से घड़ी चौक तक विरोध रैली निकाली और ईडी का पुतला दहन किया। यह गिरफ्तारी 18 जुलाई शुक्रवार को उनके जन्मदिन के दिन की गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि वे विधानसभा में अडानी द्वारा छत्तीसगढ़ के जंगलों की कटाई का मुद्दा उठाने जा रहे थे और उनकी आवाज़ को दबाने के लिए यह कार्रवाई की गई। कांग्रेस पार्टी ने इसे राजनीति से प्रेरित और लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई बताया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में सरगुजा जिला कांग्रेस ने भी आक्रोश जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा, “ED की यह कार्रवाई अडानी के इशारे पर हुई है। सरकार व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए दमन का सहारा ले रही है, लेकिन कांग्रेस न झुकेगी न रुकेगी।”

रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रमुख रूप से अजय अग्रवाल, डॉ. अजय तिर्की, जे.पी. श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, नुरूल अमीन सिद्दकी, सत्येंद्र तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, इरफान सिद्दकी, संजय विश्वकर्मा, सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57