बलरामपुर: खेत से लौटते समय ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर: खेत से लौटते वक्त ट्रैक्टर पलटा, युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

रामानुजगंज, बलरामपुर | 19 जुलाई 2025 | जिले के विजयनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बागरा में एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। खेत से हल चलाकर लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डबरी (तालाब) में पलट गया, जिससे युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मृतक की पहचान ग्राम बागरा निवासी प्रकाश मुरूम पिता राजकुमार मुरूम के रूप में हुई है। वह खेत से हल चलाकर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहा था, तभी घर के पास स्थित डबरी के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में काफी मशक्कत कर ट्रैक्टर को पलटा और प्रकाश को बाहर निकाला। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 गांव में छाया मातम

प्रकाश मुरूम एक होनहार, मिलनसार और सरल स्वभाव का युवक था। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में गहरा शोक है। परिवार के सदस्य और पड़ोसी फूट-फूट कर रो रहे हैं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।