Advertisement

सूरजपुर में पुलिस और एनजीओ संयुक्त रूप से करेंगे विविध कार्यक्रम -एस पी

सूरजपुर में पुलिस और एनजीओ संयुक्त रूप से करेंगे विविध कार्यक्रम -एस पी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने बीते दिन जिले में अपनी सेवा दे रहे एनजीओ पदाधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए उनसे चर्चा की। बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर भी शामिल रहे। बैठक में सुझाव दिया गया कि सभी एनजीओ निश्चित क्षेत्र का निर्धारण कर लोगों को कोरोना बचाव हेतु जागरुक करेंगे। बैठक के पूर्व एनजीओ की महिला सदस्यों के द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता का स्वागत किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप समाज व लोगों की जीवन में परिवर्तन लाने बेहतर कार्य कर रहे है। आगामी दिनों में संयुक्त रूप से पुलिस और एनजीओ के द्वारा यातायात, महिलाओं की सुरक्षा, वर्तमान में हो रहे धोखाधड़ी से बचाव, नशामुक्ति सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और एनजीओ की एक वाटसएप ग्रुप बनवाई है ताकि आपसी समन्वय बेहतर बने रहे और एनजीओ की गतिविधियों की जानकारी मिलती रहे।
इस दौरान एनजीओ के लीना मांझी, विमला भगत, शशीकिरण खेस, श्याम देवांगन, विजय राज अग्रवाल, अंशुल गोयल, संस्कार अग्रवाल, अजय बिस्वा, राजेन्द्र केरकेट्टा, विजय कुमार, रामप्रकाश साहू, कृष्णा तिवारी, अमित श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, अनिल कुमार, डाॅ. प्रदीप देवांगन, अरविन्द मिश्रा, राकेश कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुशील सिंह, मेंहदीलाल यादव, दिनेश दुबे, कार्तिक महुमदार, टकेश्वर प्रसाद व श्री सेन उपस्थित रहे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57