छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़/  के लोगों के लिए राहत की खबर है। बीते 3-4 दिनों से जो मानसून थमा हुआ था, वह अब फिर से सक्रिय होने जा रहा है। प्रदेशभर में उमस और तेज गर्मी झेल रहे लोगों को मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद दी है। विभाग के अनुसार, अब मानसून की गतिविधियां तेज होंगी और एक बार फिर से बारिश जमकर होगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मंगलवार को भले ही हल्की बारिश हुई, लेकिन उससे लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

किसानों को होगा फायदा

बारिश की वापसी से खेतों में नमी बढ़ेगी और खेती-किसानी के कामों में तेजी आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां बनी रहेंगी, जिससे खरीफ फसलों को लाभ मिल सकता है।