Advertisement

जो व्यक्ति सकारात्मक रहता है उसे अवश्य सफलता मिलती है : सुश्री उइके

जो व्यक्ति सकारात्मक रहता है उसे अवश्य सफलता मिलती है : सुश्री उइके
राज्यपाल का चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया सम्मान

रायपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का आज राजभवन में स्व.चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज दुर्ग के विद्यार्थियों और पालकगण ने सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में सकारात्मक रहता है उसे अवश्य सफलता मिलती है। हमेशा सकारात्मक भाव रखें, कभी भी नकारात्मक ना रहे। यह बात सुश्री उइके ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव को विद्यार्थियों की समस्याओं की पहल के लिए धन्यवाद दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राज्यपाल ने कहा कि मुझे अलग-अलग दायित्व के रूप में काम करने का अवसर मिला। जब से मैने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का दायित्व संभाला है, जो भी मेरे समक्ष राजभवन आया है उसे न्याय दिलाने की हरसंभव कोशिश करती हूं। उन्होंने कहा कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी मेरे समक्ष आए तो मैं उनकी भावनाओं को समझा और उनकी मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास किया। उनकी समस्याओं को जानने के बाद मैंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को विभिन्न माध्यमों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से ले और समाधान करें। शासन ने इसके अधिग्रहण के लिए घोषणा की थी परंतु प्रक्रियाओं के चलते विलंब हो रहा था। तब मैने शासन के अधिकारियों से इस संबंध में बात किया और जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। जिससे शासन ने जल्द कार्रवाई की।

विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल के तौर पर पालकगण ने राज्यपाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्यपाल की अत्यंत संवेदनशीलता और समर्पण भाव के कारण विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो गया। शासन ने उक्त कॉलेज के विद्यार्थियों को अन्य शासकीय मेडिकल कॉलेज के सीटों में पुनः आबंटन करने की सहमति दे दी है। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है। साथ ही आशा है कि नेशनल मेडिकल कॉंन्सिल भी इस विषय में सहमति दे देगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या पर चंदूलाल चंद्राकर निजी चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57