Advertisement

जल जीवन मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों में तेज़ी लाने कलेक्टर : एल्मा ने दिए निर्देश

जल जीवन मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों में तेज़ी लाने कलेक्टर : एल्मा ने दिए निर्देश
ज़िला जल और स्वच्छता समिति की बैठक में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/जल जीवन मिशन के तहत जितने भी कार्यों के लिए टेंडर स्वीकृत हो जाता है, अगले एक-दो दिन में हर हाल में कार्यादेश जारी कर काम शुरू कराना है। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आज जल जीवन मिशन के तहत आहूत ज़िला जल और स्वच्छता समिति की बैठक में इस बात के सख्त निर्देश दिए। ज्ञात हो कि आज समय सीमा की बैठक के बाद आहूत इस बैठक में कलेक्टर ने रेट्रोफिटिंग योजना की प्रगति की समीक्षा की। कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री सोनकुसरे ने बताया कि 262 के लक्ष्य के विरुद्ध 174 के लिए कार्य योजना तैयार की गई है, अब तक 27 का कार्यादेश जारी हुआ है। आज की बैठक में 38 योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति के अनुमोदन के लिए समिति के समक्ष रखा गया। इसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
बैठक में यह भी बताया गया कि रेट्रोफिटिंग के 83 योजनाओं के आमंत्रित टेंडर में से 40 योजनाओं का टेंडर स्वीकृत हो गया है तथा ठेकेदार को अनुबंध के लिए बुलाया गया है। इस पर कलेक्टर ने सख्त हिदायत दी है कि टेंडर स्वीकृति के एक-दो दिन में कार्यादेश जारी करते हुए काम शुरू कराना सुनिश्चित करें। आज की बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कार्यादेश होने के बाद ब्लॉकवार, तिथिवार ठेकेदारों को कार्यादेश जारी करने संबंधी सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों के ज़रिए इसकी प्रगति की मॉनिटरिंग की जा सके। बैठक में सिंगल विलेज योजना के तहत 361 के लक्ष्य के विरुद्ध 67 की कार्य योजना तैयार की गई, इनमें से छः कार्य स्वीकृत और निविदा आमंत्रित की गई है।
आज की बैठक में 21 योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति के अनुमोदन के लिए प्रस्तावित किया गया। इसी तरह समिति के समक्ष जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर दर पर पांच उप अभियंता, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, एक लैब क्लीनर, चार हेल्पर को रखने का प्रस्ताव अनुमोदन हेतु रखा गया। इस पर कलेक्टर ने अर्हता निर्धारित करते हुए और उनको जो दायित्व सौंपे जाने हैं, उसका भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57