ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: सोमवार के दिन भोलेनाथ की कृपा से सुधरेगी इन 4 राशियों की जिंदगी,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर बुध मार्गी होंगे। आइए अब विस्तार से जान लते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से कि सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और पॉजिटिव बनें रहेंगे। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म कर पायेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी। आप पर काम का अच्छा खासा बोझ रहेगा, जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि – आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। आज दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज आपको किसी काम को लेकर उलझन हो सकती है लेकिन आप शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा, आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा हो जायेगा। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गुप्त रखें अन्यथा इसका लाभ विरोधी उठा सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि – आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने भाई के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। आज आप दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज पारिवारिक माहौल सही रहेगा लेकिन सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवन को एक नए नजरिये से देखेंगे और समस्या को पाजिटिविटी के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण आज परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। आज अधूरे काम पूरे करने के लिए अच्छा दिन है और आज लेनदेन के मामलों में भी आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज काम की अधिकता बनी रहेगी, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दांपत्य जीवन एवं  घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। आज आप कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। आज आप अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें, जिससे काम करने में आसनी होगी। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ और सुख मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आज जीवनसाथी व परिवार का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अपने खान – पान के ऊपर विशेष ध्यान दें। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आप अपनी सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी के प्रलोभन में ना आएं, अन्यथा वह आपको अपनी बातों में  उलझा सकता है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है क्योंकि आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों के साथ – साथ नन्हें मेहमान का आगमन होगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। आज आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को फिर से शुरु कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आज आपको क़ानूनी मामलों में किसी अपने की मदद मिलेगी, जिससे मामला सुलझ जायेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें तो आप सफलता के ज्यादा नजदीक होंगे। आज युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप किसी भी प्रकार का निर्णय लेनें से पहले अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करें। आज समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगें और आपसे कुछ सीखने का प्रयास भी करेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप घर शिफ्ट करने से पहले उसकी अच्छे से जांच – पड़ताल कर लें। नया निवेश करने से पहले आप किसी जानकर की सलाह अवश्य ले लें। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा। आज आपके घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आज आप नौकरी के साथ – साथ किसी बिजनेस की भी शुरुआत कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न लें और जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। इस राशि के व्यक्ति आज अपनी रूचि रचनात्मक कार्यों में दिखाएंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 4

कुम्भ राशि – आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहेगा। आज नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपको  आपके काम में कामयाबी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप अपने सहकर्मियों की मदद करेंगे, जिससे काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप परीक्षा में बेहतर परफॉर्म करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक  रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आप दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर, अपने काम के ऊपर फोकस करें। आज किसी व्यवसाय की योजना को शुरू करने का सही समय है। आज आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!