Advertisement

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
रायपुर :
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। प्राकृतिक आपदा के ऐसे ही प्रकरणों जशपुर में 7 और बलौदा बाजार जिले में 3 प्रकरणों में कुल 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जशपुर जिले की कुनकुरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम डूमर टोली के देवेन्द्र यादव और ग्राम मटासी के विनोद भगत की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर मृतकों के पीड़ित परीजनों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। दुलदुला तहसील के ग्राम बरपानी के जयबीर राम और ग्राम जामपानी की जगमुनी बाई, ग्राम जुड़वाईन की हीरामुनी और ग्राम बन गांव कोदोडांड के पनेश्वर राम की मृत्यु पानी में डूबने से और ग्राम गट्टीबुड़ा के असीमराम की मृत्यु आकाशीय बिजली के गिरने से हो गई थी, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैै।
इसी तरह से बलौदा बाजार जिले की सिमगा तहसील के ग्राम बनसांकरा की राधाबाई की मृत्यु सांप के काटने से, ग्राम औरठी के आजूराम पात्रे की पानी में डूबने से तथा ग्राम तेंदूभाठा के जीवनलाल निषाद की मृत्यु आकाशीय बिजली के गिरने से हो जाने के कारण मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57