राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा, 12 विद्युत कर्मियों को मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में शान से लहराया तिरंगा

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी सलामी, 12 विद्युत कर्मियों को मिला पुरस्कार

राजनांदगांव, 16 अगस्त 2025।स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में तिरंगा शान से लहराया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने ध्वजारोहण किया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए उपस्थित विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यपालक निदेशक सेलट ने अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कम्पनीज रायपुर का संदेश वाचन कर सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उत्कृष्ट कार्य हेतु 12 विद्युत कर्मी सम्मानित

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 विद्युत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, चेक और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले कर्मचारी—

  •  रविन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता, सहसपुर लोहारा उपसंभाग

  •  चेतन लाल सिहारे, कनिष्ठ अभियंता, बुंदेली वितरण केन्द्र

  •  कीर्ति कुमार देशमुख, कनिष्ठ अभियंता, ईस्ट जोन राजनांदगांव

  •  चिरंजीव कुमार नायक, कनिष्ठ अभियंता, खुज्जी वितरण केन्द्र

  •  अनिल मिंज, कार्यालय सहायक श्रेणी-1, कार्यपालक निदेशक कार्यालय राजनांदगांव

  •  गजानंद जंघेल, कार्यालय सहायक-3, वृत कार्यालय राजनांदगांव

    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
    hotal trinetra
    gaytri hospital
    WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
  •  मुन्नाराम जंघेल, लाइन सहायक श्रेणी-2, वितरण केन्द्र डोंगरगढ़ ग्रामीण

  •  मनोजपुरी गोस्वामी, लाइन परिचारक श्रेणी-1, टेस्टिंग पंडरिया

  •  निलेश पुरी गोस्वामी, लाइन परिचारक (संविदा), क्षेत्रीय भंडार कवर्धा

  •  राकेश कुमार साहू, लाइन परिचारक (संविदा), चिल्फी वितरण केन्द्र

  •  संजय कुमार जंघेल, लाइन परिचारक (संविदा)

  •  तुलस राम आलेन्द्र, परिचारक श्रेणी-2, खुज्जी वितरण केन्द्र

जिला स्तर पर भी मिला सम्मान

राजनांदगांव जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह ने

  • श्री चिरंजीव कुमार नायक, कनिष्ठ अभियंता, खुज्जी वितरण केन्द्र एवं

  • श्री प्रशांत कुमार नेताम, कनिष्ठ अभियंता, सड़क चिरचारी वितरण केन्द्र

को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता  शंकेश्वर कंवर, के.सी. खोटे, कार्यपालन अभियंता एम.के. साहू, एन.के. साहू, आलोक दुबे, रविकांत शर्मा, श्रीमती कांति नेताम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पब्लिसिटी ऑफिसर धर्मेन्द्र शाह मंडावी ने किया।