Advertisement

मंत्री बने राजेश अग्रवाल: साय कैबिनेट में तीन नए चेहरे, जानें पूरा राजनीतिक सफर

मंत्री बने राजेश अग्रवाल, साय कैबिनेट में हुआ बड़ा विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ बीजेपी नेता और विधायक इस समारोह में मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर, कमिश्नर और अपर कलेक्टर भी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में कड़ी सुरक्षा

राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासन को शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रवेश द्वारों पर कड़ी चेकिंग की गई। इस बार पत्रकारों को निमंत्रण नहीं दिया गया, केवल बीजेपी नेताओं, विधायकों और चुनिंदा मेहमानों को ही शामिल होने की अनुमति थी। खबर है कि केवल राष्ट्रीय एजेंसी ANI को कवरेज की अनुमति दी गई।

क्यों किया गया मंत्रिमंडल का विस्तार?

छत्तीसगढ़ में संवैधानिक प्रावधान के अनुसार 90 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 13.5 यानी 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अब तक 13 मंत्री शपथ ले चुके थे। इसी कारण आज तीन नए चेहरों को शामिल कर 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भाजपा के रणनीतिक दृष्टिकोण से यह फैसला क्षेत्रीय संतुलन साधने और संगठन को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजेश अग्रवाल को सरगुजा संभाग से कैबिनेट में जगह मिली।

गुरु खुशवंत मध्य छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गजेंद्र यादव के आने से दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा।

विश्लेषकों का मानना है कि इससे पार्टी को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों में लाभ मिलेगा।

राजेश अग्रवाल का राजनीतिक सफर

2002 से 2005 तक ग्राम पंचायत कुंदरपुर में उप सरपंच रहे।

2014 से 2019 तक नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष।

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को हराकर अंबिकापुर-10 सीट से विधायक बने।

अब उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

व्यक्तिगत जानकारी

नाम: राजेश अग्रवाल

जन्म: 01 जून 1967, सरगुजा

शैक्षिक योग्यता: 12वीं, हायर सेकेंडरी स्कूल लखनपुर (1983)

पार्टी: भारतीय जनता पार्टी

परिवार: पत्नी श्रीमती सुनीता अग्रवाल, 1 पुत्र, 1 पुत्री

कार्यकर्ताओं में जश्न

जैसे ही यह खबर सरगुजा पहुंची, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गईं। समर्थकों ने इसे संगठन और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57