Advertisement

पलामू में युवक की हत्या के बाद शव जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू में युवक की हत्या के बाद शव जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू, 22 अगस्त 2025। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के घुटुवा गांव में पैसे के लेन-देन के विवाद में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, वादी ललन भुईयाँ (उम्र 37 वर्ष, पिता राजु भुईयाँ, निवासी- घुटुवा) के लिखित आवेदन पर लेस्लीगंज थाना कांड संख्या-111/2025 दिनांक 20.08.2025 दर्ज किया गया। इसमें वादी के भतीजे मनु भुईयाँ उर्फ मनोज भुईयाँ (उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- सुरेश भुईयाँ, निवासी- घुटुवा बौलिया टोला) की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया गया।

अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि 16 अगस्त 2025 को पैसे के लेन-देन के विवाद में आरोपियों ने मनोज भुईयाँ की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद 17 अगस्त को शव को भुरी जंगल ले जाकर साक्ष्य छिपाने की नीयत से जला दिया।

गिरफ्तार आरोपी :

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  1. जनेश्वर सिंह, उम्र 34 वर्ष, पिता राजेश्वर सिंह

  2. राजेश्वर सिंह, उम्र 58 वर्ष, पिता गणेशी सिंह
    (दोनों निवासी- घुटुवा, थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू)

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के जले हुए अस्थि अवशेष बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी :

  • थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय

  • पु.अ.नि. विक्रम शील

  • पु.अ.नि. राजू माँझी

  • स.अ.नि. अजय कुमार

  • लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड एवं चालक

दोनों आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47