Advertisement

सदीक चौक पर वाहन जांच: 13 दोपहिया वाहन जब्त, ₹22,470 का चालान फाइन

सदीक चौक पर वाहन जांच: 13 दोपहिया वाहन जब्त, ₹22,470 का चालान फाइन

पलामू। सदीक चौक टेंपो स्टैंड के पास पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और ट्रिपल राइडिंग करते हुए पकड़ा गया।

अभियान में कुल 13 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। इसके बाद सभी गाड़ियों को जिला परिवहन कार्यालय, पलामू में चालान फाइन हेतु भेजा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

22 अगस्त 2025 को प्राप्त जानकारी के अनुसार:

10 दोपहिया वाहनों का चालान फाइन ₹11,150 आया।

01 टेंपो सवारी गाड़ी का चालान फाइन ₹1,150 आया।

01 दोपहिया वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, उसका चालान फाइन ₹10,170 आया।

कुल मिलाकर ₹22,470 का चालान फाइन का दस्तावेज परिवहन कार्यालय से प्राप्त हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47